English Edition Tue, Jul 28, 2026
BREAKING
Welcome to our news
×

🔴 LIVE NOW - Live 18 India

*नौगई तिहरे हत्याकांड की CBI जांच शुरू : घटनास्थल पहुंची एजेंसी की टीम, बारीकी से किया निरीक्षण*
Uttar Pradesh News

*नौगई तिहरे हत्याकांड की CBI जांच शुरू : घटनास्थल पहुंची एजेंसी की टीम, बारीकी से किया निरीक्षण*

13 Jul 2026 5 min read

नौगई तिहरे हत्याकांड की CBI जांच शुरू : घटनास्थल पहुंची एजेंसी की टीम, बारीकी से किया निरीक्षण


छत्तीसगढ़ को अचंभित कर देने वाले तिहरे हत्याकांड की जांच CBI ने शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने 30 जून को मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नौगई तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की टीम कोरिया पहुंच चुकी है। निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने 30 जून को मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की था !

घटनास्थल पहुंची CBI की टीम-

मिली जानकारी के मुताबिक, चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी सीबीआई टीम को कोरिया पुलिस के डीएसपी राजेश साहू ने केस डायरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे, जिनकी प्राथमिक जांच के बाद अधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां से सीधे सोनहत के नौगई गांव स्थित घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीबीआई अधिकारी फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

×