बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने दतिया से टिकट न देने का फ़ैसला किया, उसके बाद उनके समर्थकों का विरोध शुरू हो गया!
मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी कार्यालय के बाहर शुक्रवार शाम पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद विरोध शुरू हुआ. यह विवाद शनिवार सुबह तक हिंसात्मक हो गया.नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने सड़क जाम की और शनिवार सुबह पथराव की घटनाएं सामने आईं. प्रशासन के मुताबिक़, कई उच्च अधिकारियों समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए.कुछ प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना मिली. हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पूरे ज़िले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई.बीजेपी ने शुक्रवार की शाम दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन बीते विधानसभा चुनाव में वो हार गए थे.